हिमाचल में फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा पीएम किसान समेत सरकारी योजनाओं का लाभ किसान अब घर बैठे ऑनलाइन बना सकेंगे 'फार्मर आईडी', जानिए कैसे करें आवेदन?
एग्रीस्टेक पहल के तहत बन रही यूनिक किसान आईडी
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (घर बैठे)
क्या है ‘फार्मर आईडी’ और क्यों जरूरी है?
फार्मर आईडी एक डिजिटल किसान पहचान है, जिसमें किसान का आधार, जमीन और कृषि से जुड़ा पूरा विवरण एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहता है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और सही किसान तक पहुंचाना है।
फार्मर आईडी के बिना अब केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, जिनमें पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि सब्सिडी जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
इसके अलावा हॉर्टिकल्चर कार्ड (उद्यान कार्ड) जैसे पुराने दस्तावेजों को भी धीरे-धीरे फार्मर आईडी से बदला जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (घर बैठे)
भारत सरकार की AgriStack पहल के तहत किसान घर बैठे ही फार्मर आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आमतौर पर इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सरकारी पोर्टल खोलें: अपने राज्य के किसान पोर्टल या AgriStack से जुड़े पोर्टल पर जाएं। & गूगल पर 'Farmer Registry Himachal Pradesh' सर्च करें या सीधे आधिकारिक वैबसाइट पर जाएं। : https://hpfr.agristack.gov.in
- New Farmer Registration चुनें: “Create New Account” या “Register as Farmer” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करें: आधार नंबर भरें और OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरीफाई करें। (मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है)
- डिटेल्स भरें: नाम, पता, सामाजिक वर्ग, बैंक खाता और जमीन या फसल से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। भूमि रिकॉर्ड को भी लिंक किया जा सकता है।
- सबमिट करें: सभी जानकारी जांचकर सबमिट करें। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपकी फार्मर आईडी जनरेट हो जाएगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- जमीन या भूमि से जुड़े दस्तावेज (जैसे सर्वे नंबर, खसरा, खतौनी आदि)
ये दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे या उनकी जानकारी फॉर्म में भरनी होगी।
कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें
- अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट करवा लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद रिकॉर्ड सत्यापन में कुछ समय लग सकता है।
- ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लगे तो नजदीकी CSC या लोकमित्र केंद्र से सहायता ली जा सकती है।
ℹ️ किसानों के लिए जरूरी सूचना
- फार्मर आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
- ई-केवाईसी पूरी न होने पर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रोकी जा सकती है।
- फार्मर आईडी बनने के बाद ही सरकारी सब्सिडी और अनुदान का लाभ मिलेगा।
- लोकमित्र केंद्रों पर यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

0 Comments