गहरे पानी में जाकर लोगों को सुरक्षित निकाल रही यह खास गाड़ी, जिसका नाम है ATOR N1200 जाने कसे काम करती है यह गाड़ी....

यह साल 2025 देश के कई इलाकों में यह त्रासदी लेकर आया है और पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। शुक्र है कि गाड़ियां ऐसी आ गई हैं, जो बचाव और राहत कार्य में अहम भूमिका निभा रही हैं। पंजाब का अमृतसर भी इन दिनों बाढ़ से लबालब है और यहां भारतीय सेना बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए एक खास गाड़ी का इस्तेमाल कर रही है, जिसका नाम ATOR N1200 (ATV) है और यह वाहन गहरे पानी और खराब रास्तों पर भी चल सकता है। जो कि गहरे पानी में आसानी से चल सकती है और खास ही मुश्किल और खराब रास्तों में जाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है। बाढ़ लोगों के लिए त्रासदी होती है और इससे मिले दिल के जख्मों से उबरने में वर्षों लग जाते हैं।

ATOR N1200 सिर्फ एक साधारण वाहन नहीं, बल्कि संकट के समय में भारतीय सेना का वरदान है। उसकी तकनीकि क्षमता और मजबूत डिजाइन ने राहत और बचाव ऑपरेशन को आसान बनाया, विशेषकर बाढ़ और कठिन इलाकों में।

अमृतसर की बाढ़ में सेना का जीवनरक्षक ATOR N1200 ATV

देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात गहरा संकट लेकर आए हैं। अमृतसर सहित कई शहरों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारतीय सेना ने राहत कार्यों में अपनी विशेष एटीवी—ATOR N1200—का उपयोग शुरू कर दिया है, जो संकट के समय जीवनरक्षक साबित हो रही है।

कंपनी और निर्माण

इस एम्फीबियस वाहन को JSW Gecko Motors ने बनाया है, जो कि भारतीय सेना के लिए स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल (SMV) तैयार करती है। कंपनी का सफर 2017 में जसकीरत सिंह नागरा और उनके दोस्तों द्वारा Infinea Green Tech शुरू करने से शुरू हुआ, जिसका मुख्य फोकस ऑफ-रोड व्हीकल्स था।
2021 में इसे Gecko Motors Pvt Ltd में बदला गया और 2024 में JSW ग्रुप के साथ जुड़ने के बाद इसका नाम JSW Gecko Motors हो गया। पंजाब स्थित फैक्ट्री में ATOR N1200 समेत अन्य SMV बनती हैं। यह कंपनी भारतीय सेना के लिए ही गाड़ियां बनाती है। सेना इस गाड़ी से बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रही है और फिर बचाव दल लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं।


इंजन और पावर

  • इंजन: Doosan D18, 3-सिलिंडर
  • पावर: 55 हॉर्सपावर
  • टॉर्क: 190 न्यूटन मीटर
  • गियरबॉक्स: 6-स्पीड
  • स्पीड: ज़मीन पर 40 किमी/घंटा, पानी में 6 किमी/घंटा
  • ईंधन टैंक: 232 लीटर + 90 लीटर एक्स्ट्रा टैंक
  • ईंधन खपत: लगभग 6 लीटर प्रति घंटे

खूबियां और क्षमताएं

  • टायर: 6 फीट ऊँचे, हवा का प्रेशर कम-ज्यादा करने की सुविधा
  • ग्राउंड क्लियरेंस: 2 फीट
  • कैपेसिटी: 8 लोग बैठ सकते हैं
  • लोड क्षमता: 1200 किलो तक उठा सकता है
  • खींचने की क्षमता: 2.75 टन तक
  • आकार: लंबाई 4 मीटर, चौड़ाई 2.5 मीटर, ऊँचाई 2.75 मीटर
  • वजन: लगभग 2.4 टन
  • सुरक्षा: जरूरत पड़ने पर बुलेटप्रूफ भी बनाया जा सकता है

सेना को कैसे दे रहा मदद?

अमृतसर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना के जवान इस वाहन से उन स्थानों तक पहुँचते हैं, जहां आम वाहन नहीं पहुँच सकते। कीचड़, पानी और टूटी-फूटी सड़कों पर भी यह आसानी से चलता है। राहत टीम फंसे हुए लोगों तक पहुँचती है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाती है। ATOR N1200 की खूबियों की बात करें तो इसमें 6 फीट ऊंचे टायर लगे हैं। इन टायरों में हवा का प्रेशर कम-ज्यादा किया जा सकता है, जिससे यह कीचड़, पानी, बर्फ और दूसरी मुश्किलों को आसानी से पार कर सकता है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस दो फीट है। इसमें 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं। खास बात यह है कि जरूरत के हिसाब से इसे बुलेटप्रूफ भी बनाया जा सकता है। यह एटीवी 4 मीटर लंबी, 2.5 मीटर चौड़ी और 2.75 मीटर ऊंची है और वजन लगभग 2.4 टन है । यह 1200 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है और 2.75 टन तक का वजन खींच सकती है। गहराई वाले पानी और कीचड़ से भरे इलाकों में लोगों को बचाने में मदद की। यह वाहन कठिन रास्तों और मुश्किल परिस्थितियों में भी फंसे लोगों तक पहुँच सकता है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाता है।


ATOR N1200 बाढ़ राहत अभियानों में गेम-चेंजर साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक से लैस यह वाहन भविष्य में भी सेना के बचाव मिशनों के लिए वरदान बन सकता है।

सोशल मीडिया पर इस वाहन का वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाई देता है कि ATOR N1200 किस तरह बाढ़ राहत कार्य में इस्तेमाल हो रही है।

Post a Comment

0 Comments