🛡️ अगर आपसे सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो से कैसे मदद लें (हिमाचल प्रदेश में) तो यहां करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
भ्रष्टाचार आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है...भ्रष्टाचार आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। यह न केवल सरकारी कार्यों में रुकावट डालता है, बल्कि आम जनता के अधिकारों का भी हनन करता है। इस समस्या से निपटने के लिए हर राज्य में एक भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो कार्यरत है। हिमाचल प्रदेश में यह जिम्मेदारी राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (State Vigilance and Anti-Corruption Bureau) निभाता है। भ्रष्टाचार एक ऐसा दीमक है, जो देश की नींव को धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा है। आज के समय विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी आम बात हो गई है। सरकारी कामकाज को कराने के लिए कई जगहों पर रिश्वत की मांग होती है। अगर आप हिमाचल प्रदेश में किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के शिकार हुए हैं या गवाह हैं, तो आप बहुत ही सरल तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
📍 राज्य भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो, हिमाचल प्रदेश – मुख्य जानकारी
- पता: State Vigilance and Anti-Corruption Bureau, Near U.S. Club, Shimla-171001, Himachal-Pardesh
- फोन: 0177-2620734, 0177-2880899
- फैक्स: 0177-2621221
- ईमेल: vigilance-hp@nic.in
📞 शिकायत कैसे करें? (Step-by-Step)
- फोन द्वारा: ऊपर दिए गए नंबर पर कॉल करें और जानकारी दें फोन से शिकायत करें आप उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कॉल के दौरान आपको घटना का पूरा विवरण देना होगा, जैसे: कौन कर्मचारी दोषी है? रिश्वत कितनी मांगी गई? कब और कहां घटना हुई?
- ऑनलाइन यदि आप इंटरनेट के माध्यम से शिकायत करना चाहते हैं, तो आप https://hpsvacb.hp.gov.in पर विजिलेंस विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।: https://hpsvacb.hp.gov.in पर जाएं
- ईमेल द्वारा:आप अपनी शिकायत को लिखित रूप में तैयार कर उसे ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं: शिकायत भेजें vigilance-hp@nic.in पर
- डाक द्वारा:यदि आप ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं तो आप शिकायत पत्र को इस पते पर भेज सकते हैं: The Director, SVACB, State Vigilance and Anti-Corruption Bureau, Near U.S. Club, Shimla-171001, Himachal-Pardesh
📝 शिकायत पत्र में क्या लिखें?
- नाम, पता, मोबाइल नंबर
- घटना की तारीख, समय और स्थान
- कर्मचारी का नाम और पद
- संक्षिप्त विवरण और साक्ष्य
⚠️ गुप्त शिकायत और सावधानियां
आप गुप्त रूप से शिकायत कर सकते हैं, लेकिन झूठी शिकायत न करें — कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
0 Comments